पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा की SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची में 13 हजार से अधिक EPIC रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप, स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग /सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने जिलाधिकारी कà

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेश गुप्ता | लोकेशन: पीलीभीत | मो: 9719672920

पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा की SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची में 13 हजार से अधिक EPIC रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप, स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग /सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी गई जानकारी।

पीलीभीत कार्यालय हेमराज वर्मा,पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश, 127 पीलीभीत सदर विधानसभा की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त,भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से सौंपा गया है।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन और सपा पदाधिकारी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया है जनपद पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा की SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के उपरांत 13000 से अधिक मतदाताओं के EPIC रिकॉर्ड में नाम परिवर्तन/संशोधन जैसी गड़बड़ी का मामला सामने आया है।प्रेस विज्ञप्ति में इसे पात्र मतदाताओं के मताधिकार से जुड़ा गंभीर विषय बताया गया है।

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के द्वारा द्वारा स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग करते हुए 13 बिंदु रखे गए हैं ? EPIC-वार डेटा मिलान, Database Audit Trail, Metadata व Server Logs, IP Address व Login History, User Access Audit, Bulk Modification की जांच, Form-8 व BLO सत्यापन, Software Configuration Audit, अनधिकृत बदलावों की जांच, बूथ-वार विश्लेषण, Digital Evidence Preservation (Forensic Copy, SHA-256 Hash, Chain of Custody), स्वतंत्र ऑडिट और जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में ERONET/मतदाता पंजीकरण प्रणाली के सभी ऑडिट लॉग व रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा की गई कार्रवाई की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी प्रेषित की गई है।