दर्जनों शिकायतें, अधिकारियों के चक्कर और फिर भी न्याय का इंतजार! खेती से रोकने का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम-एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप,आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार?

दर्जनों शिकायतें, अधिकारियों के चक्कर और फिर भी न्याय का इंतजार! खेती से रोकने का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम-एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

#Hardoi 

पट्टे की जमीन पर खेती करने से रोकने का आरोप और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने की मजबूरी! मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम कोकटमऊ निवासी शिव कुमारी पत्नी सुदामा तिवारी का मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। बुधवार को उनके पति सुदामा तिवारी ने एसडीएम बिलग्राम, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, गाटा संख्या 317 में दर्ज एक बीघा पांच बिस्वा पट्टे की भूमि पर कुछ दबंग लोग उन्हें खेती नहीं करने दे रहे हैं। आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती है और मारपीट की आशंका से परिवार परेशान है।

शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं, आखिर सुनवाई कब?

पीड़ित परिवार का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाए गए और स्थानीय थाने में भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई उनके ही पक्ष के खिलाफ की जा रही है।

पैमाइश और सीमांकन की मांग, प्रशासन की अग्निपरीक्षा

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पट्टे की भूमि की निष्पक्ष पैमाइश और सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही, जांच में अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की अपील की है।

पीड़ित के मुताबिक, अधिकारियों ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन मौके पर जांच कर पीड़ित परिवार को उसकी जमीन पर खेती करने का अधिकार दिलाएगा, या फिर न्याय की आस में उसे यूं ही दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे?

फिलहाल, मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

सूचना विभाग हरदोई MYogiAdityanath UP Police Pro Cell Hardoi Allfollower Uttar Pradesh Highlights