नेवादा पूरे कस्बाती पुरवा में दुर्गा पूजा पंडालों पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेवादा पूरे कस्बाती पुरवा में दुर्गा पूजा पंडालों पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

सुबह 11 बजे से देर शाम तक चलता रहेगा भंडारा, मां जगदंबा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

 

बहराइच/शिवपुर। नेवादा पूरे कस्बाती पुरवा गांव में मां दुर्गा के पूजा पंडालों में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर मां जगदंबा का आशीर्वाद लिया।

 

भंडारे के दौरान पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने में सहयोग किया। मां दुर्गा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने कहा कि मां दुर्गा के प्रति उनकी आस्था अटूट है। उन्होंने संकल्प जताया कि जब तक जीवन रहेगा, तब तक गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन जारी रखे जाएंगे।