नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर किए दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर किए दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

नवादा पूरे कस्बाती पुरवा में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के सुख, शांति और खुशहाली के लिए मां जगदंबा से मांगा आशीर्वाद

 

 

बहराइच/नानपारा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नानपारा विधानसभा क्षेत्र-283 के विधायक रामनिवास वर्मा ने ग्राम पंचायत नवादा पूरे कस्बाती पुरवा में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर जगत जननी मां जगदंबा के दिव्य दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

इस पावन अवसर पर विधायक रामनिवास वर्मा ने मां जगदंबा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। नवरात्र के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

नवदुर्गा पूजा समिति, ग्राम सभा नवादा पूरे कस्बाती पुरवा की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

 

संवाददाता फिरोज अहमद