खाकी पर सख्ती: एक पर रिश्वतखोरी के आरोप, दूसरे पर ड्यूटी में लापरवाही और नशे में मिलने का मामला; एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिए विभागीय जांच के आदेश

SP का हंटर! रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ड्यूटी से गायब और नशे में मिले हेड कांस्टेबल; दोनों सस्पेंड

 

खाकी पर सख्ती: एक पर रिश्वतखोरी के आरोप, दूसरे पर ड्यूटी में लापरवाही और नशे में मिलने का मामला; एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिए विभागीय जांच के आदेश

#हरदोई

पुलिस की वर्दी पहनकर कर्तव्यों से मुंह मोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली देहात परिसर में मुख्य आरक्षी राजेश यादव का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

दूसरा मामला संडीला कस्बे के बड़ा चौराहा यातायात ड्यूटी पॉइंट का है। यातायात थाना बेनीगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामकिशोर की 15 अक्टूबर को यहां ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि वह निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिला और जांच के दौरान नशे की हालत में पाया गया। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर एसपी ने उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एक पर रिश्वत का आरोप, दूसरा ड्यूटी में लापरवाही के घेरे में

दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। एक ओर रिश्वत लेने के कथित वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, तो दूसरी ओर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नशे की हालत में मिलने के मामले ने पुलिस अनुशासन को कठघरे में ला खड़ा किया।

एसपी का सख्त संदेश_वर्दी में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता की सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अब विभागीय जांच में यह स्पष्ट होगा कि दोनों मामलों में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अंतिम कार्रवाई क्या होती है। फिलहाल, एसपी की इस कार्रवाई ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने का स्पष्ट संदेश दिया है।

#डी_डी_शुक्ला_हरदोई 

UP Police Pro Cell Hardoi MYogiAdityanath Yogi Adityanath Office