रसड़ा श्रीनाथ मठ की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, राम वन गमन लीला से हुई शुरुआत

रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र की ऐतिहासिक रामलीला श्रीनाथ मठ रसड़ा से शनिवार सायंकाल राम वन गमन लीला के साथ प्रारंभ हुई। लीला के प्रथम दिन मंचन में दिखाया गया कि माता कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से वरदान के रूप में राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी मांगी गई। यह सुनते ही राजा दशरथ ने कहा कि सब कुछ ठीक है, लेकिन राम को वनवास मत मांगो। लेकिन कैकेयी नहीं मानीं। इस वरदान की भनक लगते ही भगवान राम वन जाने के लिए तैयार हो गए और उनके साथ माता सीता और भाई लक्ष्मण भी वन के लिए चल दिए। इसी प्रसंग के साथ पहले दिन की रामलीला सम्पन्न हुई।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी, रामलीला अध्यक्ष, महामंत्री, विद्वतजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।