विकास सेन को मिला ‘बेस्ट जज’ सम्मान, उत्तर पश्चिम रेलवे का बढ़ाया गौरव

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के टीटीआई विकास सेन ने 80वीं अखिल भारतीय रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ?बेस्ट जज? का सम्मान हासिल कर रेलवे का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से रेलवे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

विशाखापत्तनम में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विकास सेन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने पूरी निष्पक्षता, जिम्मेदारी और खेल भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि विकास सेन का सम्मानित होना उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए गर्व की बात है। उनकी इस सफलता से रेलवे का मान बढ़ा है।