अजमेर मंडल के चार स्टेशनों पर अब रात 8 बजे तक मिलेंगी आरक्षण की सुविधा

रेलवे आरक्षण काउंटरों के समय में बदलाव

अजमेर मंडल के चार स्टेशनों पर अब रात 8 बजे तक मिलेंगी आरक्षण की सुविधा

16 अक्टूबर से लागू होगा नया समय, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर सिटी और आबूरोड के यात्रियों को ध्यान देना होगा

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव के तहत चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण काउंटरों के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। आगामी 16 अक्टूबर 2026 से अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर सिटी और आबूरोड रेलवे स्टेशनों पर एक-एक आरक्षण काउंटर रात 10 बजे के बजाय रात 8 बजे तक ही संचालित होगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार, इन चारों स्टेशनों पर वर्तमान में आरक्षण केंद्रों का एक-एक काउंटर रात 10 बजे तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहता है। निर्धारित नई व्यवस्था के तहत 16 अक्टूबर से इन काउंटरों के बंद होने का समय दो घंटे पहले कर दिया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट आरक्षित कराने के लिए स्टेशन जाने से पहले बदले हुए समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।