कपूरथला में निर्मित वंदे भारत ट्रेन का 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण

कपूरथला में निर्मित वंदे भारत ट्रेन का 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण

वंदे भारत ट्रेन ने हासिल की 180 की रफ्तार

मथुरा-नागदा रेलखंड पर वंदे भारत ट्रेन का सफल परीक्षण, भारतीय रेल की आधुनिक विनिर्माण क्षमता को मिली मजबूती

पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित 16 डिब्बों वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन का 8 अक्टूबर 2026 को मथुरा-नागदा रेलखंड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण रेल सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में संपन्न हुआ।

परीक्षण के दौरान ट्रेन की उच्च गति पर कार्यक्षमता परिचालन दक्षता और सुरक्षा मानकों का बारीकी से आकलन किया गया। सफल परीक्षण आधुनिक वंदे भारत रेलगाड़ियों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे भारतीय रेल की आधुनिक रेलगाड़ियों के निर्माण और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ है।

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री आधुनिक रेल डिब्बों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक रेलगाड़ियों के लिए डिब्बों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा फैक्ट्री द्वारा निर्मित रेल डिब्बों का एशिया और अफ्रीका के विभिन्न देशों में निर्यात भी किया गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में भारत की उपस्थिति मजबूत हुई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री ने 2,383 रेल डिब्बों का उत्पादन कर अब तक का अपना सर्वोच्च वार्षिक उत्पादन दर्ज किया। यह उपलब्धि भारतीय रेल के विनिर्माण क्षेत्र में बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।

आधुनिक रेल डिब्बों के निर्माण से लेकर उन्नत रेलगाड़ियों के विकास तक कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री देश में रेल विनिर्माण को नई दिशा दे रही है। यह उपलब्धि ?मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड? की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है।