विधवा महिला की जमीन पर दबंग भू माफियाओं ने किया कब्जा।

 विधवा महिला की जमीन पर दबंग भू माफियाओं ने किया कब्जा।

एंकर- विधवा महिला लगातार लगा रही अधिकारियों के चक्कर जिलाधिकारी मैनपुरी को सौपा शिकायती पत्र जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर की मांग।

वीओ- मैनपुरी थाना कोतवाली निवासी विधवा महिला उषा देवी पत्नी राजकुमार दिवाकर निवासी अवध नगर स्टेशन रोड ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके बेटे गौरव दिवाकर पुत्र राजकुमार की भूमि है जिसे राजेश सिंह चौहान पुत्र नत्थू सिंह चौहान निवासी गली नंबर 13 पंजाबी कॉलोनी थाना कोतवाली ने मेरी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है जिसके बाद से विधवा महिला लगातार संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़ित विधवा महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए निष्पक्ष जांच कर जमीन को कब्जा में कराए जाने को लेकर मांग की है।