मथुरा-भूतेश्वर यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

बिलासपुर। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में मथुरा स्टेशन के फेस-2 और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इसके तहत 9 और 10 अक्टूबर 2026 को चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

10 अक्टूबर को निजामुद्दीन से चलने वाली 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर दुर्ग पहुंचेगी।

10 अक्टूबर को फिरोजपुर से चलने वाली 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस दिल्ली सफदरजंग-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर सिवनी जाएगी।

इसी तरह 10 अक्टूबर को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट होकर पुरी जाएगी।

वहीं 9 अक्टूबर को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर अमृतसर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप से अवश्य जांच लें।