दर्दनाक हादसा:ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

 

 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर विजय सलाहिया के पास सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फरेंदा की ओर से बृजमनगंज आ रहे थे। तभी अचानक मोड पर सामने से आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई l हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, काफी देर बाद शव की पहचान पहचान  हो सकी। युवक जिगरसाह पुत्र निजामुद्दीन ग्राम कमलपुर थाना बृजमनगंज उम्र 22 वर्ष और आजाद पुत्र नारद ग्राम कवलपुर थाना बृजमनगंज उम्र 18 वर्ष दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई l 
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार परफरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।