PDA को INDIA गठबंधन से जोड़ेगी कांग्रेस, 2027-29 के चुनावों के लिए बनेगा प्लेटफॉर्म : गौरव कपूर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आराधना मिश्रा ?मोना? की नियुक्ति के बाद पार्टी ने सामाजिक समीकरणों और आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति सामने रखी है। एआईसीसी रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक गौरव कपूर ने कहा कि कांग्रेस नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ?मोना? के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी।

गौरव कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने PDA को INDIA गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया है। उन्होंने बताया कि PDA में P का मतलब पंडित, D का मतलब दलित और A का मतलब अल्पसंख्यक है। उनके अनुसार यह सामाजिक गठजोड़ संविधान और उसकी संस्थाओं की रक्षा के मुद्दे के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि PDA आने वाले समय में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2029 के लोकसभा चुनाव का प्लेटफॉर्म होगा। गौरव कपूर ने कहा कि आराधना मिश्रा ?मोना? के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने दो अक्टूबर को आराधना मिश्रा ?मोना? को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।