रावणा राजपूत समाज ने जयपुर उपमहापौर सरोज कंवर का किया स्वागत मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान, समाज की ओर से दी शुभकामनाएं

पाली सिटी 

 

रावणा राजपूत समाज ने जयपुर उपमहापौर सरोज कंवर का किया स्वागत

 

मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट कर किया सम्मान, समाज की ओर से दी शुभकामनाएं

 

जिला ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश प्रजापत 

 

पाली सिटी रावणा राजपूत समाज के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की ओर से शनिवार को जयपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित उपमहापौर सरोज कंवर एवं समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वीर शिरोमणि मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट कर उनके शौर्य, साहस एवं राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा का स्मरण किया।

 

समाज के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश संयोजक अनिल सिंह बडगुजर एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने सरोज कंवर को उपमहापौर पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जयपुर नगर निगम के उपमहापौर पद पर उनका निर्वाचित होना समाज के लिए गौरव का विषय है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है तथा समाज को विश्वास है कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान और शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

मेजर दलपत सिंह देवली के आदर्शों पर चलने का संदेश

 

प्रतिनिधिमंडल की ओर से मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट करते हुए उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने कहा कि मेजर दलपत सिंह देवली का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज की ओर से तस्वीर भेंट करने का उद्देश्य उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

 

पाली जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सरोज कंवर को उपमहापौर की नई जिम्मेदारी मिलने से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि वे जनहित एवं विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज और शहर का गौरव बढ़ाएंगी।

 

इस अवसर पर जब्बर सिंह सोढ़ा, देवी सिंह परिहार, रूप सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह पंवार, मान सिंह खींची, प्रताप सिंह खींची, हिमांशु सिंह सोलंकी, खीम सिंह चौहान, अनूप सिंह विशाला, दिव्या सिंह, दिलीप सिंह कच्छवाह, पृथ्वी सिंह गौड़, उदयवीर सिंह राठौड़, जगदीश सिंह चौहान, जय सिंह पंवार, अरविंद सिंह सहित समाज के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।