अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास सेन रेफरी चयनित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के टिकट निरीक्षक विकास सेन का 80वीं पुरुष एवं 19वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026-27 में रेफरी के रूप में चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में किया जाएगा।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि विकास सेन को चैंपियनशिप में रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न रेलवे जोन के मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

विकास सेन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को विशाखापत्तनम रवाना हुए। अखिल भारतीय स्तर की अंतर रेलवे मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में चयन होने पर जोधपुर मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों में उत्साह है। कर्मचारियों ने इसे मंडल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विकास सेन को शुभकामनाएं दीं।