आंबली रोड–चांदलोडिया के बीच रेलवे फाटक 11 बी 24 घंटे रहेगा बंद

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में आंबली रोड?चांदलोडिया रेलखंड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 11 बी आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

इस दौरान फाटक से गुजरने वाले सड़क यातायात को शोला ब्रिज, शीलज ब्रिज और सिम्स ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे ने सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।