यूनिवर्सल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

कलीनगर। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव चितरपुर के समीप स्थित यूनिवर्सल एकेडमी विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विशेष रूप से महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक लालमन एवं सुखविंदर सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्षों तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य अजय पाल, लालमन, सुखविंदर सिंह, सावन वर्मा, राजदीप पाल, कुलसुम, आकांक्षा सिंह, सरस्वती, राजवीर कौर, अर्शदीप कौर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।