नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू को दिया अग्रसेन जयंती महोत्सव का निमंत्रण

पत्रकार सुमित गर्ग खेरागढ़,

खेरागढ़। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन सेवा समिति द्वारा अग्रबंधुओं को निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारी आज नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू के निवास पर पहुंचे और उन्हें महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा।

 

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी 13 अक्टूबर 2026 को अग्रवाल भवन खेरागढ़ में जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता को लेकर लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

निमंत्रण देने वालों में समिति अध्यक्ष दिलीप गर्ग, जयंती संयोजक मोहन गोयल, महामंत्री संजय बंसल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार, सभासद हिरदेश अग्रवाल, त्रिलोक चंद पिंटू, अवधेश गोयल, मनीष गर्ग, श्रीभगवान बबलू, प्रमोद मित्तल, छैल बिहारी, सूरज बिंदल, गिर्राज किशोर और सुनील बंसल सहित अन्य समिति पदाधिकारी एवं अग्रबंधु मौजूद रहे।