रानाघाट-कृष्णनगर लोकल का आमघाटा हॉल्ट तक अस्थायी विस्तार 30 नवंबर तक बढ़ा

कोलकाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 31585 अप रानाघाट-कृष्णनगर लोकल के आमघाटा हॉल्ट तक अस्थायी विस्तार की अवधि बढ़ा दी है। शांतिपुर होकर चलने वाली यह लोकल अब 30 नवंबर 2026 तक आमघाटा हॉल्ट तक संचालित होगी।

इसके साथ ही 03892 डाउन आमघाटा हॉल्ट-कृष्णनगर विशेष ट्रेन का परिचालन भी 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस व्यवस्था से इस रेलखंड के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त रेल संपर्क उपलब्ध रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से विस्तारित व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।