एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत में इटावा के डीएफओ व चालक की मौत

फिरोजाबाद 

एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत में इटावा के डीएफओ व चालक की मौत, 3 गंभीर घायल
 शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 69.800 पर मंगलवार सुबह के समय  कार चालक को नींद का झोंका आने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी, उनके चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस, यूपीडा की टीम ने उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां डीएफओ, उसके चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से तीनों घायलों का इलाज जारी है।
 मंगलवार को स्कॉर्पियो हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही थी। जिसको डेविड बेरी निवासी कोलकाता चला था था। उसके साथ उसकी पत्नी डिसूजा बेरी थी।  अचानक से डेविड को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी साइड पर पहुंच गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आती हुई एक्सयूवी कार से भीषण रूप से टकरा गई। कार को चालक देवांश चला रहा था । कार में डीएफओ विकास नायक , केशवती पत्नी जगदीश सिंह निवासी सेक्टर 4 ए वसुंधरा , गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में डीएफओ की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस, विभागीय अधिकारियों की मौके पर भीड़ जमा हो गई । मृतक डीएफओ विकास नायक  फिरोजाबाद के डीएफओ रह चुके हैं