सिद्धपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम, 13 ट्रेनों का ठहराव रहेगा प्रभावित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर सिद्धपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के विस्तार और ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सिद्धपुर स्टेशन पर डाउन दिशा की कुछ ट्रेनों का ठहराव निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।

रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-2 के दोनों छोर पर 70-70 मीटर विस्तार के साथ प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते 30 सितंबर से 13 नवंबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में कुल 13 ट्रेनों का सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव प्रभावित रहेगा।

इनमें ट्रेन संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस का 29 सितंबर से 12 नवंबर तक, 14822 गांधीग्राम-जोधपुर एक्सप्रेस, 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस, 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 79437 महेसाणा-आबू रोड डेमू का 30 सितंबर से 13 नवंबर तक सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा 20694 केएसआर बेंगलुरु-जोधपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का 29 सितंबर से 12 नवंबर तक, 20951 ओखा-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक, 19565 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस का 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक तथा 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।

वहीं ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर एक्सप्रेस का 4 से 9 अक्टूबर तक और 12548 गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस का 5 से 8 अक्टूबर तक ठहराव प्रभावित रहेगा। ट्रेन संख्या 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस 8 और 10 अक्टूबर को सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन अस्थायी बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के ठहराव और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे की पूछताछ सेवा पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।