5 लाख के लोन के लिए किसान से हजारों रुपये लेने का आरोप निकला निराधार

फिरोजाबाद,सिटी अपडेट।दो दिन पूर्व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बछगांव शाखा में सरकारी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर किसान से कई बार में हजारों रुपये लेने का आरोप लगाया था। जो कि निराधार निकला। शाखा प्रबंधक रजत अग्रवाल ने वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखते हुए बताया कि अजीत कुमार पुत्र अमर सिंह ने जो आरोप लगाए है जांच के दौरान लगाए गए आरोप निराधार निकले। अजीत कुमार की लोन कागजी कार्यवाही में कमी के कारण नही हो पा रही थी जिसे उसकी पत्नी अंजली देवी के नाम कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए ट्रांसफर कर दी गयी थी। जिसकी जानकारी अजीत कुमार द्वारा छिपाई गयी थी। पैसे लेने वाले आरोप निराधार है।