जलगांव स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूरा, 5वीं लाइन कनेक्टिविटी को मिली गति

जलगांव स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूरा, 5वीं लाइन कनेक्टिविटी को मिली गति

भादली?जलगांव रेलखंड में लाइन क्षमता बढ़ाने और परिचालन सुविधा में होगा सुधार

जलगांव। मध्य रेल ने भादली?जलगांव रेलखंड में 5वीं लाइन के कार्य के तहत जलगांव स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य 24 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर इसे कमीशन कर दिया। 12 दिनों की तैयारी, छह दिनों के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 23 घंटे के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के बाद निर्धारित समय के अनुसार पुनः कनेक्शन का कार्य भी पूरा किया गया।

यार्ड रीमॉडलिंग का उद्देश्य व्यस्त भुसावल?जलगांव रेलखंड में लाइन क्षमता बढ़ाने के साथ ट्रेनों के संचालन में अधिक लचीलापन लाना है। कार्य के दौरान जलगांव स्टेशन की मौजूदा रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली में व्यापक बदलाव किए गए। रूटों की संख्या 303 से बढ़ाकर 323 की गई, जबकि 134 मौजूदा रूटों में संशोधन किया गया। सात नए मुख्य सिग्नल लगाए गए तथा मौजूदा सिग्नलों में दो अतिरिक्त संकेत उपलब्ध कराए गए।

कार्य के तहत ट्रैक सर्किटिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। इसमें 68 मौजूदा ट्रैक सर्किट में संशोधन, पांच नए ट्रैक सर्किट का निर्माण और दो ट्रैक सर्किट का पुनर्विन्यास शामिल है। 5वीं लाइन की दिशा में जलगांव और भादली दोनों ओर नई प्रणाली को भी कमीशन किया गया।

यार्ड रीमॉडलिंग के दौरान महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य भी पूरे किए गए। इसमें दो टर्नआउट हटाने, एक डिरेलिंग स्विच लगाने और दो डिरेलिंग स्विच हटाने के साथ 20 ग्लूड जॉइंट लगाए गए तथा 14 ग्लूड जॉइंट हटाए गए। लूप लाइन के 300 मीटर हिस्से में कंप्लीट ट्रैक रिन्यूअल किया गया, जबकि 500 मीटर नई पटरी को लिंक किया गया। करीब 1,700 घन मीटर बैलेस्ट हटाया गया और तीन स्विच एक्सपैंशन जॉइंट लगाए गए।

इलेक्ट्रिकल और ट्रैक्शन से जुड़े कार्यों के तहत ट्रामवे प्रकार के ओवरहेड उपकरण को पारंपरिक ओवरहेड उपकरण में बदला गया। इसके अलावा 18 फाउंडेशन, पांच टीटीयू और एक पोर्टल की स्थापना सहित नई वायरिंग और अन्य विद्युत कार्य किए गए।

नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान भादली फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग समेत कई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे किए गए। साथ ही विभिन्न पॉइंटों की टैम्पिंग, बैलेस्ट अनलोडिंग और डाउन लाइन पर ब्रिज संख्या 421/1 पर गर्डर लगाने का कार्य किया गया। ओवरहेड उपकरण के अनुरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य भी इसी दौरान पूरे किए गए।

मध्य रेल के अनुसार जलगांव यार्ड रीमॉडलिंग के कमीशन होने से भादली?जलगांव रेलखंड में 5वीं लाइन की क्षमता बढ़ाने की परियोजना ने महत्वपूर्ण चरण पूरा किया है। इससे रेलखंड की लाइन क्षमता और परिचालन लचीलेपन में वृद्धि होगी तथा ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और कुशल बनाने में मदद मिलेगी।