आरटीओ कार्यालय में बिना ‘चढ़ावे’ नहीं चलता काम? सपा नेता हरिनाम सिंह यादव ने खोला मोर्चा

आरटीओ कार्यालय में बिना ?चढ़ावे? नहीं चलता काम? सपा नेता हरिनाम सिंह यादव ने खोला मोर्चा

फिटनेस से लाइसेंस तक कथित वसूली के लगाए गंभीर आरोप, बोले_जल्द करूंगा बड़ा खुलासा,दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने का ऐलान

 

#हरदोई

.

जनपद के आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा हरिनाम सिंह यादव ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ कार्यालय में बिना दलाल के आम आदमी का काम कराना मुश्किल है और कथित तौर पर विभिन्न कार्यों के नाम पर मनमानी रकम वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

हरिनाम सिंह यादव का दावा है कि वाहन फिटनेस के नाम पर करीब ₹5,000, लर्निंग लाइसेंस के लिए ₹3,500 से ₹4,000, हाईवे लाइसेंस के नाम पर ₹15,000 से ₹20,000 तथा रिन्यूवल कराने के नाम पर ₹3,000 से ₹5,000 तक की रकम लिए जाने की शिकायतें उन्हें मिली हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यादव ने कहा कि वह जल्द ही आरटीओ कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय में दलालों के माध्यम से काम कराने का कथित चलन आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

?दलाल के बिना काम नहीं तो फिर कार्यालय किसके लिए??

हरिनाम सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यदि आम नागरिक को अपने वैध काम के लिए भी दलाल का सहारा लेना पड़े और अतिरिक्त रकम देनी पड़े, तो सरकारी कार्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं की ओर से आरटीओ कार्यालय हरदोई में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध वसूली की शिकायतों की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि आरटीओ कार्यालय में कथित ?रेट लिस्ट? की चर्चा महज आरोप है या इसके पीछे कोई वास्तविक व्यवस्था चल रही है? जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

Uttar Pradesh Highlights सूचना विभाग हरदोई Allfollower MYogiAdityanath Akhilesh Yadav आजाद अधिकार सेना पार्टी