लाल बहादुर शास्त्री इन्टर कालेज की छात्राओं ने प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं के बारे में ली जानकारी

फतेहपुर l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों की निरंतर सेवा काल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कॉलेज पनी के छात्राओं ने घूमकर देखा और सरकार की योजनाओं/परियोजनाओं को सराहा। जिला सूचना अधिकारी अनुराग ने बताया कि प्रदर्शनी में रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार, एमएसएमई, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को और मजबूत करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें।प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, निःशुल्क इलाज, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, डीबीटी के माध्यम से अनुदान भुगतान तथा कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।इस मौके नमामि गंगे के संयोजक शैलेन्द्र शरन सिम्पल, शिक्षकगण रवि कुमार, जुबैरिया, सर्वेश श्रीवास्तव सहित छात्राएं उपस्थित रहेl