रेलवे महिला कल्याण संगठन ने बच्चों के लिए कराई चित्रकला प्रतियोगिता

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज की ओर से रविवार को रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता को बच्चों की आयु के अनुसार तीन वर्गों में आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग में 6 से 9 वर्ष, द्वितीय वर्ग में 10 से 12 वर्ष और तृतीय वर्ग में 13 से 15 वर्ष आयु के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

यह प्रतियोगिता रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन, नई दिल्ली की ओर से आयोजित ?अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता? के अंतर्गत कराई गई।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा हीमा सिंह, सचिव साधना कुमार, श्वेता सिन्हा, श्रुति सचान, रजनी चन्द्रायन, राखी द्विवेदी, चारू गुप्ता, ज्योति सिंह, युसरा यूसुफ, रचना वर्मा एवं वेदिजा मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलता है।