तलवापारा में सड़क की बदहाली, विकास कार्यों पर उठे सवालकागजों में बिल भुगतान के आरोप, जमीनी स्तर पर खानापूर्ति का आरोप—जांच की मांग

बैकुंठपुर।सूत्र जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तलवापारा में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यों का अपेक्षित लाभ दिखाई नहीं दे रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कार्यों में कागजी प्रक्रिया पूरी कर बिल भुगतान किए जाने की आशंका है, जबकि मौके पर कार्य या तो अधूरे हैं या महज खानापूर्ति तक सीमित हैं। पंचायत के सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ कार्यों में फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान किए जाने तथा कार्यों को प्रतिशत के आधार पर ठेकेदारों को दिए जाने की आशंका है मामले को लेकर एक आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई थी। आरोप है कि मांगी गई जानकारी के अनुरूप स्पष्ट जवाब देने के बजाय पंचायत स्तर से अलग तरह का जवाब देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत में पिछले वर्षों में कराए गए सभी विकास कार्यों की स्थल जांच, माप पुस्तिका (एमबी), कार्यादेश, बिल-वाउचर और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराया जाए। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कागजों में दर्शाए गए कार्य वास्तव में धरातल पर कितने हुए हैं अब देखना होगा कि पंचायत के विकास कार्यों को लेकर उठ रहे इन सवालों पर जनपद पंचायत एवं संबंधित विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।