वेवा को धारदार हथियार से किया घायल,मुकदमा कायम, पुलिस ने तहरीर बदली

मोहम्मदाबाद। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासिनी अनीता पत्नी स्वर्गीय आनंद कुमार ने गांव के ही श्री दयाल पुत्र राजेश्वर दयाल,जितेंद्र कुमार, विपिन,अतुल पुत्रगण श्रीपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।तहरीर के अनुसार 17 सितंबर समय शाम 5:30 बजे मैंने उपरोक्त आरोपित श्री दयाल से कहा कि तुम हर बार मेरे खेत की मेड क्यों जोत देते हो इसी बात को लेकर उपरोक्त आरोपित श्री दयाल गाली गलौज कर मारपीट करने लगा मेरी पुत्र वधु अनुष्का ने बीच बचाओ कर दिया इसके बाद श्री दयाल अपने घर चला गया और कुछ ही देर बाद अपने भतीजे जितेंद्र कुमार,विपिन,अतुल पुत्रगण श्रीपाल के साथ आया और गाली गलौज करते हुए सभी आरोपित मेरे घर में घुस आए और मेरे साथ लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।पीड़िता अनीता ने बताया कि पुलिस ने थाने में एक सादा कागज पर मेरे हस्ताक्षर करवा लिये और कहा कि तुम घर जाओ कल मुकदमे की नकल ले जाना जब मैं आज थाने गई और जब थाने से मुकदमे की नकल मिली तो देखा कि उसमें घर में घुसकर और धारदार हथियार से हमले की बात तहरीर से हटा दी गई।और अपने मनमाने ढंग से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपित श्री दयाल ने मेरे पुत्र शिवम व देवर श्याम बिहारी के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।