ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में संगठनात्मक फेरबदल के आसार, 20 सितंबर को होगी अहम बैठक

कासगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपद इकाई कासगंज की बैठक 20 सितंबर को आयोजित होगी। बैठक में संगठन को सक्रिय और गतिशील बनाने के साथ पदाधिकारियों की सक्रियता की समीक्षा की जाएगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों को निष्कासित करने और सक्रिय पदाधिकारियों की पदोन्नति पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और उन्हें प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने बताया कि संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक दोपहर 12 बजे अशोक नगर में राज कोल्ड स्टोर के सामने आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद के सभी जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, तहसील पदाधिकारी और साधारण सभा के सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक की देखरेख कासगंज तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू करेंगे। जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला महामंत्री विशाल श्रोत्री और बैठक संयोजक जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय से पहुंचने की अपील की है।