राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य, कई रेल सेवाएं प्रभावित

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड के बीच तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ रेल सेवाएं निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि एक रेल सेवा को मार्ग में कुछ समय के लिए रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार तकनीकी कार्य के कारण रेल सेवाओं में निम्न बदलाव किए गए हैं।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी 15 से 25 सितंबर 2026 तक मंदसौर से रवाना होकर मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी। इस अवधि में मावली जंक्शन-उदयपुर सिटी के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार, यही रेल सेवा 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक मंदसौर से रवाना होकर राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी। इस दौरान राणा प्रताप नगर-उदयपुर सिटी के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल सेवा मार्ग में रेगुलेट रहेगी

गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा 17 सितंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान करने पर कपासन-भीमल के बीच 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

18 से 25 सितंबर 2026 तक यही रेल सेवा कपासन-मावली जंक्शन के बीच 25 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

वहीं, 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा को घोसुंडा-फतेहनगर के बीच 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी रेल सेवा के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।