झांसी में गणेश उत्सव की धूम

वीरांगना नगर में विराजे लाल बाग
मुंबई के महाराजा गणेश जी


झांसी। वीरांगना नगर के सामुदायिक केंद्र में सोमवार से गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। भक्तों ने जोरदार ढंग से जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को गणेश मय बना दिया।
आज शाम विधि विधान से राजेश, दीपू और अवि नागर आदि ने विघ्न विनाशक गणेश का पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की। मंत्रोच्चार के बीच पूजन और अर्चना की रस्म पूरी होने के गौरी पुत्र गणेश की प्रतिमा आम जनता के दर्शन के लिए खोल दी गई। यह प्रतिमा मुंबई के लाल बाग के महाराजा गणेश की हूबहूं कापी है। ऐसा लगता है लाल बाग के महाराजा गणेश जी साक्षात झांसी के वीरांगना नगर में विराजे हुए हैं। भक्तों ने जय गणेश जय गणेश देवा आरती गाकर माहौल को पूरी तरह से गणेश जी के रंग में रंग दिया। क्षेत्र के छोटे बच्चों में गणपति महाराज की आरती को लेकर खासा उत्साह दिखा। इस उत्सव में बड़ी संख्या में बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए। पंडित जी बड़े उत्साह से आरती आकर गाकर सबका ध्यान अपनी ओरआकर्षित किया। नगर के अन्य क्षेत्रों में भी गणेश जी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।