बैंक कॉलोनी में लगातार दूसरे वर्ष विराजे गणपति बप्पा, भक्तिमय हुआ माहौल

मुरादाबाद। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बैंक कॉलोनी में लगातार दूसरे वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही कॉलोनी में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया।

भगवान गणेश की प्रतिमा को कॉलोनी में लाने और स्थापना की तैयारियों में कोमल राज, दयावती खुशी, गौरी दिवाकर और पवन राज का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर कॉलोनी में गणपति स्थापना की परंपरा निभाई जा रही है। इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और आने वाले दिनों में भगवान गणेश की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी। गणपति बप्पा के विराजने से बैंक कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।