जम्मू तवी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा स्वाद और सेहत का नया अनुभव, 25 अक्टूबर से शुरू होंगे ‘शेक एंड सूप पार्लर’

जम्मू। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही स्वास्थ्यवर्धक, ताजा और स्वच्छ पेय पदार्थों की सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 और 6/7 पर ?शेक एंड सूप पार्लर? शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों पार्लर का संचालन 25 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान ही ताजा और गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की जा रही है। इससे जम्मू तवी स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प मिलेगा।

दो प्लेटफॉर्म पर अत्याधुनिक पार्लर

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर दो अत्याधुनिक ?शेक एंड सूप पार्लर? स्थापित किए जाएंगे। इनका आवंटन पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। दोनों कैटरिंग इकाइयों का संचालन दो वर्षों की अवधि के लिए किया जाएगा।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में यात्री सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए कई नई पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में ?शेक एंड सूप पार्लर? की शुरुआत को स्टेशन की यात्री सुविधाओं में एक और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू तवी से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की प्राथमिकता है। ?शेक एंड सूप पार्लर? इसी दिशा में एक नई पहल है। इससे पहले स्टेशन पर आइसक्रीम पार्लर की सुविधा भी शुरू की गई थी।

यात्रियों के साथ रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी

नई कैटरिंग सुविधा से जहां यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही ताजा और गुणवत्तापूर्ण पेय पदार्थ मिलेंगे, वहीं रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी। इससे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को और आधुनिक, सुविधाजनक एवं यात्री-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

जम्मू मंडल की यह पहल त्योहारी और पर्यटन सीजन में जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी खास तौर पर उपयोगी साबित होगी।