बलजीत सिंह बने भाकियू टिकैत के कलीनगर तहसील सचिव

कलीनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चकपुर आनंदपुर निवासी बलजीत सिंह को कलीनगर तहसील का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पीलीभीत के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी द्वारा की गई।
जिला अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि बलजीत सिंह संगठन की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही किसानों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त तहसील सचिव बलजीत सिंह ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों का आभार जताते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया। उनकी नियुक्ति पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और किसानों ने खुशी जताई।