शांतिपुरी रेलवे फाटक आज रात 8 बजे से रहेगा बंद इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते 10 सितंबर सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात रहेगा प्रभावित

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में किच्छा?पंतनगर रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल (शांतिपुरी) इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते करीब 10 घंटे के लिए सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा।

रेलवे के अनुसार यह समपार किलोमीटर 56/4-5 पर स्थित है। अनुरक्षण कार्य के चलते 9 सितंबर की रात 8 बजे से 10 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे तक यहां से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

गोल गेट से होकर गुजरना होगा

रेल प्रशासन ने वाहन चालकों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए समपार संख्या 47/बी गोल गेट को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें।

रेलवे ने कहा है कि आवश्यक अनुरक्षण कार्य सुरक्षा और रेल परिचालन को बेहतर बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। फाटक बंद रहने के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से खेद व्यक्त किया है।