*घुंघचाई में आकाशीय बिजली गिरी, लेंटर फटा, दो बच्चे बाल-बाल बचे*

पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश

*घुंघचाई में आकाशीय बिजली गिरी, लेंटर फटा, दो बच्चे बाल-बाल बचे*

ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम घुंघचाई में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से एक मकान का लेंटर फट गया। घटना के समय कमरे में मौजूद दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी।

इसी दौरान एक घर पर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। अकाशिय बिजली गिरते ही लेंटर भरभरा कर गिर गया और ईंट-सरिया बजरी सीमेंट का मलबा बिखर गया। धमाके की गूंज पड़ोसी के घर तक सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर में लगे विद्युत उपकरण भी बिजली के प्रभाव से फुंक गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गये। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर गांव में भीड़ जमा हो गई।