महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

ब्लॉक अध्यक्ष अशोक अहिरवार के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च, थाना तिगेला पर किया प्रदर्शन

पलेरा।।रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक अहिरवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च गोल मार्केट से प्रारंभ हुआ और थाना तिगेला पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश राय ने कहा कि आज देश का आम नागरिक, गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार से त्रस्त है। रसोई गैस सिलेंडरों के दाम, पेट्रोल-डीजल की दरें और रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ने से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपना आंदोलन और तेज करेगी।। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ नेता मलखान यादव नरेश तिवारी राकेश खरे विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा अनिल सोनी विक्की बरसैंया विश्वदीप सिंह कमलेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।