श्री कृष्ण जन्म महोत्सव में रंगा RPM पब्लिक स्कूल हाथरस

हाथरस। RPM पब्लिक स्कूल हाथरस में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान दही हांडी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दही हांडी फोड़ने के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर क्षमा शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए कर्म एवं धर्म के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार पचौरी,उपप्रधानाचार्य एडमिन गौरीशंकर शर्मा, उपप्रधानाचार्या एकेडेमिक चंदना बांठिया सहित अनुशासन विभाग के चंद्रकांत शर्मा शिक्षकगण विष्णुप्रिया, मानसी,महेश सुमन, यतेंद्र शर्मा,ललित अग्रवाल एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया और बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं को जीवंत कर दिया।