फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, 7 सितंबर से लागू होगी नई समय-सारणी

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को और सुगम बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस के समय में आंशिक संशोधन किया है। नई समय-सारणी 7 सितंबर 2026 से लागू होगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन फर्रूखाबाद से अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे ही रवाना होगी। इसके बाद कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर शाम 5:26 बजे, कानपुर सेंट्रल पर शाम 5:50 बजे और उन्नाव स्टेशन पर शाम 6:23 बजे प्रस्थान करेगी।

इन स्टेशनों के बाद ट्रेन के अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य ले लें।