राजेंद्र नगर में 4 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या

राजेंद्र नगर में 4 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या

पाली। राजेंद्र नगर विकास समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी महोत्सव के तहत ?एक शाम राधे-कृष्णा के नाम? विशाल भजन संध्या का आयोजन 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम राधा-कृष्ण मंदिर राजेंद्र नगर पाली में आयोजित किया जाएगा भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र शर्मा स्वर कोकिला ज्योति शर्मा एवं भजन गायिका तनू वैष्णव अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप लक्की शर्मा द्वारा भी संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धालु राधे-कृष्ण के भजनों का आनंद लेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।