ग्राम पुरैना में मिशन शक्ति 5.2 के तहत बहू बेटी सम्मेलन आयोजित ।

कमर खान की रिपोर्ट।

थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह जनपद बलरामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी गैसड़ी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत ग्राम पुरैना थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर में बहू बेटी सम्मेलन में महिलाओं ,बालिकाओं को दहेज, बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया तथा बाल विवाह कानूनी अपराध है,इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया गया तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे
वूमेन पावर लाइन 1090,
एंबुलेंस सेवा 108,
आपातकालीन पुलिस सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए102, साइबर हेल्प लाइन 1930,
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ,
चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन 1098 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई
तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई व पंपलेट वितरित किया गया।