BJYM से जुड़ने युवाओं में उत्साह, संगठन विस्तार को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क अभियान: सतेन्द्र रजवाड़े 

बैकुंठपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से जुड़ने को लेकर कोरिया जिले के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान को गति दी जा रही है। अभियान के दौरान युवाओं से संवाद कर उन्हें संगठन की गतिविधियों, युवा हितों से जुड़े मुद्दों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि आज का युवा केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आ रहा है। BJYM के माध्यम से युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोरिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के बीच जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को संगठित कर उन्हें समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले नए युवाओं का स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।कोरिया जिले में BJYM की ओर युवाओं की बढ़ती रुचि को संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी दिनों में सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।