पीलीभीत:धर्म कांटा परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंचे कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह,अज्ञात शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास जारी।

राजेश गुप्ता
लोकेशन/ग्राम निसरा, थाना जहानाबाद (पीलीभीत)


पीलीभीत:धर्म कांटा परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।
मौके पर पहुंचे कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह,अज्ञात शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास जारी।

पीलीभीत में जहानाबाद थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। हरिद्वार-बरेली नेशनल हाईवे किनारे स्थित हिंदुस्तान धर्म कांटा परिसर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना जहानाबाद पुलिस को अवगत कराया।सूचना पर थाना जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच में जुट गए हैं।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।