राठौर डिफेंस अकादमी ने यूपी TET में रचा इतिहास 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने हासिल की शतप्रतिशत सफलता।

बहराइच। राठौर डिफेंस अकादमी संस्थान में अध्ययनरत 500 से अधिक शिक्षक एवं अभ्यर्थियों ने यूपी TET परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर संस्थान और बहराइच जिले का नाम रोशन किया। संस्थान की इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।संस्थान के निदेशक विवेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी के लिए संस्थान में प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक कक्षाएं संचालित की जाती थीं। नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम रहा कि संस्थान से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।संस्थान की छात्रा श्रेया पाण्डेय ने 148 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर संस्थान के शिक्षकों और साथी अभ्यर्थियों ने बधाई दी।इसके अलावा संस्थान से जुड़े राजेश कुमार मिश्र, प्रदीप मिश्रा, ज्योति, शुभ्रा श्रीवास्तव, मीनाक्षी मिश्रा, गंगाराम यादव, यशवंत सिंह, कौस्तुभ मणि, विजय कुमार सरोज, मंगलेश्वर, भुवनेश्वर पाठक, दीपक शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, सईद अहमद, शैलेंद्र मौर्य, रजनीश पाठक और अमर सिंह सहित कई शिक्षकों ने प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की परीक्षा में 130 से अधिक अंक हासिल किए।निदेशक विवेक सिंह ने इस सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों की मेहनत, अभ्यर्थियों के अनुशासन और लगातार किए गए अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण तैयारी के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को शिक्षक बनने के लक्ष्य तक पहुंचाना है।