पीलीभीत में वारावफात के मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जहानाबाद नगर में निकाले गए जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल।

रिपोटर/राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920


पीलीभीत में वारावफात के मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,
जहानाबाद नगर में निकाले गए जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल।


पीलीभीत पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की वारावफात पर्व के मौके पर आज पीलीभीत शहर और जहानाबाद नगर में अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला,जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सफेद लिबास और टोपी लगाए हाथों में इस्लामी झंडे लिए शामिल हुए। "नारे तकबीर" और "नारे रिसालत" की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने छतों से जुलूस पर फूल बरसाए।

जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ नौजवान और बच्चे भी बड़ी तादाद में शामिल रहे। अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ यह जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और जुलूस के रूट पर पुलिस बल तैनात रहा।