कृष्ण कुमार बने धोबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*⚡कृष्ण कुमार बने धोबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*⚡राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को मिला स्थान*

*रायपुर,*

मुंबई महाराष्ट्र निवासी कृष्ण कुमार कनौजिया धोबी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मल कर के अनुशंसा पर स्थान दिया है राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाने वालों में रजक महासंघ के अध्यक्ष के एल निर्मलकर, सामाजिक चिंतक संतराम कन्नौजे, कार्यवाहक युवा प्रदेश अध्यक्ष अंबे बाघमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास निर्मलकर, महामंत्री धनेश्वर निर्मलकर, महानगर अध्यक्ष वरुण निर्मलकर शामिल है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी पदाधिकारी का शपथ ग्रहण हुआ साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष में धोबी जाति को अन्य राज्यों की तरह अनुसूचित जाति में शामिल करने तथा राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी में कराने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सामाजिक अधिकारिता न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, समाज के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र आहेर, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। समाज के कोषाध्यक्ष गणेश निर्मलकर ने बताया अति शीघ्र समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर प्रधानमंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री से समय सुनिश्चित करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही समाज समाज के शादी गार्डन एवं सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के निर्णय लिया गया ह