एटा/जलेसर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूंज!

*एटा/जलेसर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूँज!*


जलेसर/एटा:

एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, इसौली में भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय तथा अतिथि समाजसेवी गौरव सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता शिवानी वर्मा, शिक्षिका कविता सिंह, नरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को सील्ड वा टिफिन वितरित किए गए। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।