पीलीभीत में स्कूली वाहनों की सघन जांच,अवैध रूप से बच्चों को निजी स्कूल ले जाने बाहनों के कागजात खंगाले। कई वाहनों के काटे चालान और कई वाहनों को किया गया सीज,निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप।

ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश गुप्ता लोकेशन/ जहानाबाद, पीलीभीत
संपर्कसूत्र 9719672920

पीलीभीत में स्कूली वाहनों की सघन जांच,अवैध रूप से बच्चों को निजी स्कूल ले जाने बाहनों के कागजात खंगाले।
कई वाहनों के काटे चालान और कई वाहनों को किया गया सीज।

निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप।

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।शुक्रवार को कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा और जहानाबाद में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने निजी स्कूल संचालकों के द्वारा प्राइवेट तौर से लगाई गई स्कूली वैन और बसों की सघन जांच की गयी है।

चेकिंग अभियान के दौरान जहानाबाद क्षेत्र के कई अवैध स्कूली वाहनो को रोककर सभी उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई है।

स्कूली बच्चों को ढोने वाले इन वाहनों के पास कोई भी वैध दस्तावेज न होने के कारण वाहनों के चालान एवं सीज कर कानूनी कार्रवाई की गई है वाहनों को थाना जहानाबाद पुलिस के हवाले किया गया है।

मालकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी ने बताया कि यह अभियान सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। जांच में फिटनेस,बीमा, परमिट,चालक का लाइसेंस, वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और स्पीड गवर्नर जैसी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर सख्त चेतावनी दी गई है।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में बच्चों को लाने-ले जाने वाली वैन की नियमित जांच जरूरी है ताकि कोई हादसा न हो।

प्रशासन ने स्कूली बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल मानक पूरे करने वाले और अधिकृत स्कूल वाहनों में ही भेजें।