पौटा कलां में भारी अनियमितताएं लोगों ने की शिकायतें।

ललौरीखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौटा कलां में सरकारी धन लगाया जा रहा ठिकाने।

पीलीभीत। ग्राम पंचायत पौटा कलां में सफाई कर्मचारी की तैनाती के वावजूद ग्राम निधि से साफ सफाई के नाम पर भुगतान किया गया इसके साथ ही एंटी लार्वा स्प्रे के लिए 26 हजार रुपए से अधिक का लक्ष्य कान्ट्रेक्टर एंड सप्लायर को भुगतान किया गया वही ग्राम पंचायत में हाल ही दौरान हुई वर्षा से मेन मार्केट की गली और रोड नहर वन गए थे। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा कई तरह की शिकायतें आनलाइन भी करी है जिसमें सड़क नाली जलभराव और पथ प्रकाश तथा स्ट्रीट लाइट का मामला है।
*शासन को गुमराह कर खाली कुर्सी वाला मीटिंग फोटो निर्णय ऐप पर किया अपलोड*- ग्राम पंचायत पौटा कलां द्वारा शासन को भी गुमराह करते हुए ग्राम सभा की खुली मीटिंग के नाम पर खाली कुर्सीयों का फोटो अपलोड कर दिया।वही ग्रामीणों का कहना है की ग्राम पंचायत की खुली मीटिंग कभी होती ही नहीं केवल फोटो वाजी होती है।