राजेसुल्तानपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

अंबेडकर नगर।राजेसुल्तानपुर नगर में मंगलवार को ?हर घर तिरंगा? अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी राजेसुल्तानपुर मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वसुधा सिंह के स्मारक स्थल से हुआ। यात्रा नगर पंचायत की मुख्य बाजार से होकर गुजरी और पुनः स्मारक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्षवीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंहने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्रीयमुना प्रसाद चतुर्वेदीतथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तिरंगा यात्रा की जिला संयोजकश्रीमती सुमन पाण्डेयमौजूद रहीं।

यात्रा के सफल आयोजन में मंडल संयोजकविवेक सिंह, कुलदीप पटवा एवं संतोष पाण्डेयने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्रीशाहिद अंसारीने किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्रीअभय सिंह मोनू, पूर्व जिला महामंत्रीधर्मवीर मिश्र, पूर्व जिला मंत्रीडॉ. संजय सिंह,अमर सिंह पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्षप्रकाश चंद्र शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्षज्ञानेंद्र सिंह,संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह पप्पू, गंगा मिश्र, पप्पू प्रजापति, संदीप सिंह, जितेंद्र प्रताप, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र मोहन, शत्रुघ्न गौतम, राहुल सिंह, कतवारू निषादसहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।